Rajsthan CM: क्या सीएम पद की रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ? आखिर सोशल मीडिया पर क्यों देनी पड़ी सफाई

By अंकित सिंह | Dec 09, 2023

राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री पर सस्पेंस के बीच, योगी बालकनाथ ने शनिवार को इस पद के लिए दावेदार होने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें "अभी अनुभव हासिल करना बाकी है"। बालकनाथ का नाम सोशल मीडिया पर राजस्थान के सीएम पद के दावेदारों में से एक के रूप में चर्चा में है। अलवर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद योगी बालकनाथ ने अपनी लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बालकनाथ ने अलवर के तिजारा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को हराकर जीत हासिल की।

हालांकि, यह बात भी सच है कि बालकनाथ की मुलाकात पार्टी के शीर्ष नेताओं से लगातार हो रही है। यहीं कारण है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। आपको बता दें कि दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे; दीया कुमारी, जो विद्याधर नगर से विधायक चुनी गई हैं; महंत बालक नाथ, जो तिजारा निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए; और झोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विजयी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को शीर्ष दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: CM पर सस्पेंस के बीच BJP ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, राजनाथ को राजस्थान तो खट्टर जाएंगे MP, अर्जुन मुंडा संभालेंगे ​​​​छत्तीसगढ़

इस बीच, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर अटकलें जारी रहने के बीच, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर नड्डा से मुलाकात की। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राजस्थान में विधायक दल के नेता के चयन के लिए राजनाथ सिंह के अलावा राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पार्टी दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे के दावों को नजरअंदाज कर सकती है और उनकी जगह किसी नए चेहरे को राज्य की कमान सौंप सकती है। 

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित