राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुलाई सदन के नेताओं की बैठक, विपक्ष के आरोपों के बाद छोड़ दी थी कुर्सी

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कुछ देर के लिए सदन की अध्यक्षता करना बंद कर दिया और यह कहते हुए सदन से चले गए कि उन्हें "वह समर्थन नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था।" इसके बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के नेताओं की बैठक बुलाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सदन में जो दृश्य बना वह अभूतपूर्व और असहनीय था। कड़े फैसले लेना हमारा कर्तव्य है। इससे पहले धनखड़ ने कहा कि इस पवित्र सदन को अराजकता का केंद्र बनाना, भारतीय लोकतंत्र पर हमला करना, अध्यक्ष पद की गरिमा को धूमिल करना, ये सिर्फ अभद्र आचरण नहीं है, ये सारी मर्यादाएं लांघने वाला आचरण है। 

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: विनेश फोगाट मामले पर खेल मंत्री ने दिया बयान, वित्त मंत्री का भी हुआ संबोधन

सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सूचीबद्ध दस्तावेज सदन में पेश किए जाने के तुरंत बाद विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराये जाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की और जानना चाहा कि ‘इसके पीछे कौन है’। हालांकि, धनखड़ ने खरगे को यह मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन कुछ मुद्दे उठाने के लिए खड़े हुए लेकिन सभापति ने उन्हें अनुमति नहीं दी। सभापति ने विनेश के मामले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे सदस्यों की बात को अनसुनी कर दिया तो सदन में शोरगुल और तेज हो गया। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार