हरियाणा में 2 सीटें तीन कैंडिडेट, 6 साल पुराने पेन कांड की वजह से खास कलम से वोटिंग, 89 ने डाले वोट, 1 को मनाने पहुंचे बीजेपी के नेता

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2022

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 9 बजे से ही शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। उसके बाद 5 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री की ओर से मीडिया को बताया गया है कि दो लोगों ने चुनावी नियमों का उल्लंघन किया है। शिकायत केंद्रीय पर्यवेक्षक के पास गई है। इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर की तरफ से कृष्ण पंवार और कार्तिकेय शर्मा की जीत का दावा किया गया है। चुनाव में 90 में से 89 विधायकों ने वोट डाल दिया है। केवल एक ही वोट निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू का बाकी रह गया है। 

इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया: हरियाणा स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर करीब छह साल पहले हुए स्याही कांड से सबक लेते हुए निर्वाचन आयोग ने विशेष पेन से इस बार वोटिंग का प्रावधान किया है। इसी पेन से विधायक राज्यसभा के सदस्यों के लिए वोट करने को कहा गया। मत की गोपनीयता भंग होने पर वोट रद्द भी होगा। विधायक को मतदान केंद्र के भीतर अपना पेन, कैमरा और फोन ले जाने पर मनाही है। गौरतलब है कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर करीब छह साल पहले हुए स्याही कांड से सबक लेते हुए निर्वाचन आयोग ने विशेष पेन से इस बार वोटिंग का प्रावधान किया है। इसी पेन से विधायक राज्यसभा के सदस्यों के लिए वोट करने को कहा गया। मत की गोपनीयता भंग होने पर वोट रद्द भी होगा। विधायक को मतदान केंद्र के भीतर अपना पेन, कैमरा और फोन ले जाने पर मनाही है।  

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन