झामुमो उम्‍मीदवार महुआ माजी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वरिष्ठ नेता महुआ माजी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन झामुमो और कांग्रेस के बीच तनातनी की खबरें हैं। माजी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद गठबंधन पर प्रभाव पड़ने संबंधी सवाल पर सोरेन ने कहा कि सारे जवाब जल्द ही जनता के सामने होंगे। सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, सरकार (गठबंधन) और राज्यसभा दोनों अलग मुद्दे हैं। जल्द ही आपको सारे जवाब मिल जाएंगे। सोरेन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में माजी को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा के किसानों के लिए पैकेज की घोषणा की

बाद में पांडे ने कहा कि कांग्रेस के पास विधानसभा में संख्याबल की कमी है इसलिए पार्टी ने ऊपरी सदन के लिए उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, किसी भी विधायक ने (बैठक में) नाखुशी जाहिर नहीं की। हमने संगठन के मामलों पर चर्चा की। हालांकि, कांग्रेस के कई विधायकों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा कि जिस तरह झामुमो ने कदम उठाया है, उसे लेकर नाखुशी जाहिर की गई है। बाद में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रांची में मुख्यमंत्री सोरेन के आवास पर पहुंचे। हालांकि, बैठक के दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई। भारतीय जनता पार्टी ने आदित्य साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। साहू ने भी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के 30 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 17 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी