राज्यसभा चुनाव: कृष्ण लाल पंवार ने किया नामांकन, खट्टर बोले- भाजपा को जीत के लिए 31 वोटों की आवश्यकता

By अभिनय आकाश | May 31, 2022

राज्यसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी ने 9 राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है तो कांग्रेस ने सात राज्यों की 10 राज्यसभा सीट पर अपने कैंडिडेटके नाम की घोषणा की है। भाजपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए कृष्ण लाल पंवार को चुना। पंवार अनुसूचित जाति से आते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकर के साथ हरियाणा विधानसभा पहुंचे। राज्य सभा के लिए भाजपा राज्य सभा के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें: चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में धामी के भाग्य का होगा फैसला

बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2022 को लेकर 10 जून को सुबह के 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटों की गनती का काम इसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगा। बता दें कि राज्यसभा की 245 सीटों में इस साल 21 जून से 1 अगस्त के बीच 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में हर पार्टी की कोशिश है कि जिस सीट के लिए संख्या कम है, वहां कोई दांव पेंच आजमाकर जीत हासिल की जाए। कुछ पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का भी डर है।  

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई