राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन अब तक तय नहीं कर पाया चौथा उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ तीनों दलों- शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के बीच राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन का चौथा उम्मीदवार तय करने को लेकर बातचीत अब भी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस एक और राज्यसभा सीट की मांग कर रही है।  नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 मार्च है लेकिन अब तक केवल राकांपा के प्रमुख शरद पवार ने ही सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से पर्चा भरा है। 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में अपने संख्याबल के आधार पर तीनों दल एक एक उम्मीदवार को निर्वाचित करा पायेंगे क्योंकि एक एक सीट के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी। शिवेसना के पास 56 विधायक, राकांपा के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। कुछ छोटे दल और निर्दलीय इस गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। राकांपा राज्य की अपनी पूर्व मंत्री फौजिया खान को अपना दूसरा उम्मीदवार बनायेगी लेकिन उन्होंने अब तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने सिंधिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, बिहार से विवेक ठाकुर को मौका

कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि तीनों दलों की समन्वय समिति ने उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए बुधवार रात को एक बैठक की थी और बृहस्पतिवार को फिर बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दो राज्यसभा सीटें मांग रहे हैं और बातचीत जारी है।’’ राकांपा के एक मंत्री ने कहा कि बृहस्पतिवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। महाराष्ट्र के राज्यसभा के सदस्यों हुसैन दलवई (कांग्रेस), शरद पवार और माजिद मेमन (राकांपा), अमर साबले (भाजपा), राजकुमार धूत (शिवसेना), रामदास आठवले (आरपीआई) और संजय काकडे (निर्दलीय) का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा