राज्यसभा चुनाव: राजस्थान के नतीजे घोषित, कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी जीते, सुभाष चंद्रा की हुई हार

By अंकित सिंह | Jun 10, 2022

राज्यसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक हलचल तेज है। इन सबके बीच राजस्थान के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राजस्थान में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों को जीत मिली है। जबकि भाजपा का एक प्रत्याशी जीतने में कामयाब हुआ है। दरअसल, राजस्थान में चौथे सीट के लिए प्रमोद तिवारी और निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के बीच मुकाबला था। यही कारण था कि राजस्थान में राज्यसभा के चुनाव हुए थे। राजस्थान के जो नतीजे आए हैं उसके मुताबिक के भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को 43 वोट मिले हैं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को सिर्फ 30 वोट ही मिल सका। इसी कारण उनकी हार हुई है। राजस्थान में एक बार फिर से अशोक गहलोत की चतुराई कारगर हुई है। अशोक गहलोत ने अपने जाल से तीनों कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलवाने में सफलता हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की लड़ाई चुनाव आयोग की दहलीज पर आई ! कांग्रेस ने खारिज किए भाजपा के दावे

गहतोल ने आगे कहा कि यह शुरू से स्पष्ट था कि कांग्रेस के पास तीनों सीटों के लिए जरूरी बहुमत है। परन्तु भाजपा ने एक निर्दलीय को उतारकर हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास किया। हमारे विधायकों की एकजुटता ने इस प्रयास को करारा जवाब दिया है। 2023 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। वही, हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर अभी भी राजनीतिक हलचल तेज है। खबर यह है कि महाराष्ट्र हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हो सकती है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक