राज्यसभा सदस्यों से वेंकैया नायडू ने किया मजाक, बोले- बिना निर्वाचन के ही लोकसभा में बैठने का मिला मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

नयी दिल्ली। संसद के सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र में कोविड-19 महामारी के चलते सदस्यों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गयी और इसके तहत लोकसभा कक्ष में बैठे उच्च सदन के कुछ सदस्यों से मजाक करते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत कुछ सदस्यों को बिना निर्वाचन के ही लोकसभा में बैठने का मौका मिल गया है। नायडू ने यह टिप्पणी तब की जब वह सदन के पीठासीन उपाध्यक्षों के नए पैनल के सदस्यों की घोषणा कर रहे थे। पैनल के कुछ सदस्य लोकसभा में बैठे हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: संसद ने होम्योपैथी और भारतीय चिकित्सा प्रणाली की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक को दी मंजूरी 

नायडू ने आज सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्रियों और सदस्यों को निर्देश दिया कि आसन द्वारा उनका नाम पुकारे जाने पर वे अपना हाथ उठाये तथा अपनी निर्धारित सीटों पर बैठकर ही बोले। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित सदस्य को बोलने से पहले अपना नाम भी बताना चाहिए ताकि टीवी के माध्यम से उन्हें देख रहे लोगों को उनका परिचय मिल जाए।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज