Rahul Gandhi के समर्थन में Mallikarjun Kharge के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने विजय चौक तक निकाला मार्च

By गौतम मोरारका | Mar 13, 2023

अडानी मामले में मोदी सरकार पर चुप्पी बरतने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने आज विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। राहुल गांधी के लंदन में दिये गये भाषण को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में जो हंगामा हुआ, उस पर मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा कि राज्यसभा में सदन के नेता ने एक सवाल उठाया, जिसका हमारे सदन से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के विषय में जो बात राहुल जी ने कही हैं, सरकार को उन्हें समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषण को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। खड्गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ‘‘तानाशाह’’ की तरह सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट है और हम अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: राहुल के बयान पर केंद्रींय मंत्रियो का पलटवार, लगाया भारत के लोकतंत्र और संसद के अपमान का आरोप

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसदों ने अपने संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अगुवाई में अलग से बैठक की जहां सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये

Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता