राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्रियों का पलटवार, लगाया भारत के लोकतंत्र और संसद के अपमान का आरोप

Piyush Goyal
ANI
अंकित सिंह । Mar 13 2023 12:12PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं।

हाल में राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने भारत को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इसी कड़ी में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। मोदी सरकार के मंत्रियों ने भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, मोदी के मंत्रियों ने राहुल गांधी पर देश के लोकतंत्र और संसद के अपमान का भी आरोप लगा दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, Rahul Gandhi पर देशद्रोह का मामला चलाने और संसद सदस्यता समाप्त करने की माँग तेज

इसके साथ ही गोयल ने कहा कि उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। उन्होंने कहा कि जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि जिस ढंग से लोकतंत्र और देश को अपमानित करते हैं, ये टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vice President Jagdeep Dhankar ने मेरठ में फिर लिया राहुल गांधी को आड़े हाथ- कहा, भारत को बदनाम करना ठीक नहीं

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें? 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़