राज्यसभा ने लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: उपराष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

नयी दिल्ली।  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 1952 में आज ही के दिन (13 मई) राज्यसभा का पहला सत्र बुलाया गया था। इसके उल्लेख करते हुए राज्यसभा के सभापति नायडू ने सिलसिलेवार ट्वीट में उक्त बात कही और सांसदों से संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने की दिशा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘13 मई 1952 को आज ही के दिन राज्यसभा का पहला सत्र आहूत किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं तो सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिएं : राउत

ज्ञात हो कि पहली बार 3 अप्रैल, 1952 को राज्यसभा गठित की गई थी और इसकी पहली बैठक 13 मई, 1952 को हुई थी। इसे पहले ‘‘काउंसिल ऑफ स्टेट्स’’ कहा जाता था। 23 अगस्त, 1954 को ‘‘काउंसिल ऑफ स्टेट्स को हिन्दी में राज्यसभा कहे जाने की घोषणा हुई थी। देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राज्यसभा के पहले सभापति थे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।