बसपा विधायकों की भूमिका को लेकर गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

जयपुर। राज्यसभा चुनाव 10 जून को होने वाला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच बसपा ने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर मामले को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसपा के विधायकों को संकट का साथी बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब संकट आया था, तब सरकार को बचाने के लिए जो आगे खड़े थे उनसे BJP को उम्मीद नहीं करनी चाहिए थी। छोटी-मोटी नाराजगी थी लेकिन अब कोई शिकायत नहीं है। मिलकर तीनों सीटें (राज्यसभा चुनाव) कांग्रेस जितेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री गहलोत ने बसपा से कांग्रेस में आए 4 विधायकों से शनिवार को मुलाकात की थी।

सुभाष चंद्रा का समर्थन कर रही बसपा

बसपा ने व्हिप जारी करते हुए अपने विधायकों को निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन देने का निर्देश दिया था। आपको बता दें कि बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 6 विधायक साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बसपा ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करना उल्लंघन माना जाएगा। हालांकि कांग्रेस ने बसपा के दावों को खारिज कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 80 से अधिक विधायक पहुंचे उदयपुर 

पार्टी के एक सूत्र ने बताया था कि किसी भी कोर्ट ने उनकी कांग्रेस सदस्यता पर रोक नहीं लगाई है, इसलिए वे कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं। उनके (बसपा) दावों की कोई कानूनी वैधता नहीं है और अगर उनके पास दावों का समर्थन करने के लिए कोई कागज है तो उन्हें उसे साझा करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत