राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना शुरू करने के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार देर रात हरियाणा और महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना शुरू करने का निर्देश दिया, जो नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के कारण रोक दी गई थी। आयोग ने महाराष्ट्र के रिटर्निंग अधिकारी को शिवसेना विधायक सुहास कांडे के वोट को खारिज करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने वीडियो फुटेज सहित दोनों राज्यों में चुनावों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत विस्तृत रिपोर्ट को देखा और फिर मतगणना शुरू करने को हरी झंडी दिखाई। महाराष्ट्र में मतगणना रोक दी गई थी, क्योंकि विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन विधायकों - कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड (राकांपा) और यशोमती ठाकुर (कांग्रेस) और शिवसेना के विधायक सुहास कांडे पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन