राज्यसभा ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, सम्मान में कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

नयी दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के बाद सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही उनके सम्मान में एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 10 बजे राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने लता मंगेशकर के निधन का जिक्र किया। सदस्यों ने कुछ क्षणों का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नायडू ने उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर की उल्लेखीय भूमिका को याद करते हुए नायडू ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया और देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

प्रमुख खबरें

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान

Russia Sanctions Bill: अमेरिकी सांसद ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया

Defence Ministry Annual Report: LAC पर चीन ने 2025 में घटाई सैनिकों की तैनाती