विधानसभा चुनाव में उतारे जाने पर बोले राज्यवर्धन राठौड़, राजस्थान को परिवर्तन की ज़रूरत, चेहरे की राजनीति ने इसे बर्बाद किया

By अंकित सिंह | Oct 09, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 41 उम्मीदवारों की सूची में, उनमें से सात मौजूदा सांसद हैं जो राज्य चुनाव लड़ेंगे। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं कि प्रधानमंत्री को विश्वास था कि जिस प्रकार का काम मैंने सांसद रहते हुए किया वैसा ही काम मैं आगे करूंगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर परिवर्तन की ज़रूरत है, यहां पर अपराध, बेरोजगारी के विषय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जितने भी कार्यकर्ता है उनके फोन आ रहे हैं, झोटवाड़ा से एक खास लगाव रहा है वह मेरी अपनी विधानसभा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Assembly Elections 2023: Rajasthan, Chhattisgarh, Telangana, Madhya Pradesh कौन-से मुद्दे चुनावों में हावी रहेंगे

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अलावा दीया कुमारी विद्याधर नगर से, बाबा बालकनाथ तिजारा से, नरेंद्र कुमार मंडावा से, डॉ. किरोड़ी लाल मीना सवाई माधोपुर से, भागीरथ चौधरी किशनगढ़ से और देवजी पटेल सांचौर से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि दीया कुमारी पूर्ववर्ती जयपुर राजघराने की सदस्य हैं। राजस्थान में 23 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं। राजस्थान में - जहां 23 नवंबर को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी लड़ाई होगी - सत्ता विरोधी लहर एक महत्वपूर्ण कारक है। 1993 से, जब राष्ट्रपति शासन के बाद भाजपा सत्ता में आई, राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा का दौर चलता रहा।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है