गणतंत्र दिवस पर हिंसक परैड के बाद किसान करेंगे अब ‘ट्रैक्टर क्रांति’, राकेश टिकैत का मिशन टू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

गाजियाबाद(उप्र)। किसान नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को देशभर के किसानों से ‘‘ट्रैक्टर क्रांति’’ में शामिल होने का आह्वान किया। गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर टिकैत ने समर्थकों को संबोधित करने के दौरान किसान समुदाय से संपर्क साधने की कोशिश की, जिनमें से अधिकतर, खासकर दिल्ली-एनसीआर, के किसान 10 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टर समेत डीज़ल से चलने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के फैसले से खफा हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में हरिकेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, 20 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक

उन्होंने कहा कि विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन में देश भर के अधिक से अधिक किसान भाग लेंगे। हाल ही में दिल्ली में 20,000 ट्रैक्टर थे, अगला लक्ष्य इस संख्या को 40 लाख करना है। उन्होंने ट्रैक्टर मालिकों से अपने वाहनों को ट्रैक्टर क्रांति से जोड़ने का आह्वान किया। टिकैत ने कहा, अपने ट्रैक्टर पर ट्रैक्टर क्रांति 2021, 26 जनवरी लिखिए। आप जहां भी जाएंगे, आपका सम्मान किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत