70 विमानों के बेड़े के साथ एयरलाइन कंपनी शुरू करने जा रहे हैं अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला

By निधि अविनाश | Jul 29, 2021

भारत के अरबपति  निवेशक राकेश झुनझुनवाला जल्द ही एयरलाइन क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग एयरलाइन में सफर करें इसके लिए राकेश झुनझुनवाला ने 70 विमानों के बेड़े के साथ एक बजट एयरलाइन शुरू करने की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चला तो कंपनी केवल 4 सालों के भीतर ही शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि, कंपनी करीब 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती हैं जिसमें से 40 फीसदी हिस्सेदारी झुनझुनवाला के पास होगी। जानकारी के मुताबिक, झुनझुनवाला को आने वाले 15 या 20 दिनों में भारत के उड्डयन मंत्रालय से एनओसी भी जारी किया जा सकता है। अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन को आकाश एयर के रूप में जाना जाएगा जिसमें 180 यात्री सवार कर सकेंगे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: 17 हजार खिलाड़ियों के रहने का दावा, क्या Indian Cricket Team की नाराजगी होगी दूर?

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,050 लोगों की मौत, 4,000 लापता

दिल्ली में 400 यूनिट तक खपत वाले 2.30 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे

कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई