लेडीज एंड जेंटलमैन...राकेश झुनझुनवाला का 'अकासा' 7 अगस्त को भरेगा उड़ान, 24 घंटे के अंदर बुक हो गई पूरी टिकट

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

राकेश झुनझुनवाला समर्थित एयरलाइन कंपनी अकासा एयरलाइन आसमान में उड़ान भरने को तैयार है। आगामी 7 अगस्त को अकासा एयरलाइन अपनी पहली उड़ान भरेगा। अकासा ने इससे पहले 2022 के मध्य से अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन उस वक्त तक कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई थी। 7 अगस्त को, अकासा एयर पहली बार उड़ान भरेगी। कंपनी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े विमानन बाजार पर नजर गड़ाए हुए है जो कई एयरलाइनों के साथ तेजी से बढ़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: नई दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु के लिए एयर एशिया की सेवा शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

अकासा के सह संस्थापक और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने कहा कि 7 अगस्त को हमारी फ्लाइट परिचालन के लिए तैयार है। हमें यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हमारी पहली उड़ान टिकट लाइव होने के 24 घंटे के अंदर ही पूरी बुक हो गई है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर