राकेश टिकैत ने फिर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, कहा- ना MSP पर बनी कमेटी और ना ही मुकदमे हुए वापस

By अंकित सिंह | May 05, 2022

एक बार फिर से किसानों के मुद्दे को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी दी है। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो देश में बड़ा आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर मुकदमे लगाने की बड़ी बड़ी साजिश कर रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर अब तक कोई कमेटी नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर सरकार ने किसान मोर्चा से कमेटी के लिए नाम मांगे हैं। परंतु हमने भी सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं। उसका जवाब आते ही हम नाम वापस भेज देंगे।।

इसे भी पढ़ें: आधी रात को 50 साल के किसान पर महिला और पुरुष ने बरसाए डंडे, पीट-पीटकर की हत्या

राकेश टिकैत ने दावा किया कि लखीमपुर खीरी में किसानों की बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसान लंबे समय से न्याय की आस में हैं। घायल किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसलों को वाजिब दाम मिलना चाहिए। बिजली कटौती बढ़ने लगी है। ऐसे में किसानों के समक्ष नए संकट आ गए हैं। लखीमपुर में जो कुछ भी हुआ है उसे पूरे देश ने देखा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है जिसके बाद से किसानों में न्याय की आस जगी है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश