राकेश टिकैत का आरोप, धनबल से सभी राजनीतिक दलों को कमजोर कर रही है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

बहराइच (उप्र)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी धनबल के जोर पर सभी राजनीतिक दलों को कमजोर कर रही है ताकि वह अकेले देश पर शासन कर सके। शुक्रवार को श्रावस्ती जाते समय अपने काफिले को रोक कर यहां पत्रकारों से अनौपचाकि बातचीत में टिकैत ने एक सवाल के जवाब में कहा, ये (भाजपा) चाहते हैं कि पूरा विपक्ष खत्म हो जाए और देश में एक ही पार्टी का राज हो। ये पैसे की ताकत से सभी राजनीतिक दलों को कमजोर करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: सत्यपाल मलिक का बयान, न किसी राजनीतिक दल में शामिल होऊंगा और न ही चुनाव लड़ूंगा

टिकैत ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून लाने,किसानों को फसलों के सही दाम दिलाने एवं जमीनों की लूट को लेकर किसान देश में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को किसान ही बचा सकता है इसलिए किसानों का संगठन काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों का भुगतान समय से करने की बात कही है और यदि भुगतान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार