राकेश शर्मा ने कहा ,किसान नेता राकेश टिकैत हिमाचल आएं, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 02, 2021

धर्मशाला। प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश शर्मा  ने कहा कि  किसान नेता राकेश टिकैत हिमाचल आएं। लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने यहां पर अलोकतांत्रिक तौर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा हिमाचल को दिल्ली बनाएंगे। ऐसी भाषा से उनके आंदोलन पर ही विपरीत असर पड़ा है। हिमाचल में आए अपनी बात रखें पर वह मर्यादित हो। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना पहुंचे कांगड़ा ,राजनीतिक सरगर्मियां तेज़

राकेश शर्मा  ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि को किसान के सीधे खाते में देकर भ्रष्टाचार को खत्म किया है और किसान को मजबूत किया है। राकेश शर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार के वक्त प्रधानमंत्री कहते थे केंद्र से 100 रुपये चलता है पर नीचे तक पहुंचते पहुंचते 10 से भी कम रह जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है, किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में आई है। अब तक छह हजार नौ करोड़ 82 लाख रुपये किसानों के सीधे खाते में डाले गए हैं।

राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कामगार कल्याण के लिए पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए बच्चों की शिक्षा के लिए दो गुणा किया गया। गरीब कन्या के नाम से एफडी करेंगे। पीएचडी तक भी गरीब परिवार का बच्चा करना चाहता है तो इसमें सरकार सहयोग करेगी।

हिमाचल में किसानों, बागवानों, मजदूरों के लिए योजनाएं शुरू की है इन योजनाओं को गांव गांव पहुंचाया जा रहा है ताकि किसान, बागवान, मजदूरों के हितों की रक्षा की जा सके और उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा सके। फिर से भाजपा की सरकार बने, मिशन 2022 के लिए ग्राम पहरी नियुक्त किए हैं यह सरकार की योजनाओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीति का क्रियान्वयन हो रहा है बागवान, किसानों, महिलाओं व पिछड़े लोगों इसका लाभ मिले, इसका प्रयास करेंगे।

प्रमुख खबरें

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान

Ramayana Part 1 X Review | रामायण पार्ट 1 पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?

Cyclone Murasu के दौरान समुद्र में पलटी नाव, तमिलनाडु के 4 मछुआरों के शव बरामद