मंदिर-मस्जिद की तस्वीर देख एंकर पर भड़के किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत गर्माती जा रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को भड़क गए और राम जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर की ओर इशारा करने लगे। उन्होंने कहा कि कैमरा, कलम में बंदूक का पहरा है आप यह क्या दिखाना चाहते हैं। क्या आप मंदिर और मस्जिद दिखाएंगे ? 

एंकर ने कहा कि टिकैत साहब आप या तो नेता बन लो और कहो कि राजनीतिक पार्टी में हो। आप जैसे लोग मुद्दा बनाते हैं। मंदिर-मस्जिद का मुद्दा राजनीतिक पार्टियां बनाती हैं। राजनीतिक पार्टियां मुद्दा बनाती हैं उनसे कहिए। मैं आपसे किसान पर बातचीत कर रहा था और आप मंदिर-मस्जिद में आ गए। दरअसल, इंडिया टुडे ने अपने चुनावी कार्यक्रम में राकेश टिकैत को बुलाया था और इस दौरान किसान का मुख्यमंत्री कौन ? विषय पर बातचीत हो रही थी। 

इसे भी पढ़ें: किसके साथ जाएंगे उत्तर प्रदेश के किसान, वोट के लिए नेता लगा रहे परिक्रमा 

कार्यक्रम के पोस्टर में किसान का मुख्यमंत्री कौन ? के साथ-साथ राम मंदिर और मस्जिद की तस्वीर लगी थी। जिस पर राकेश टिकैत भड़क गए। हालांकि बाद में राकेश टिकैत मुद्दे पर वापस आते हुए किसानों के विषय पर बात करने लगे। इसी बीच राकेश टिकैत ने गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले एक साल से भुगतान नहीं हुआ। चीनी मिलें भुगतान में कम से कम एक साल की देरी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का 80-20 मॉडल अब काम नहीं करेगा। भाजपा को विकास का मॉडल लाना होगा।

प्रमुख खबरें

Lock Upp 2 में नया धमाका! Apoorva उर्फ The Rebel Kid की वाइल्डकार्ड एंट्री, बोलीं- मुझे शिल्पा शिंदे बिल्कुल पसंद नहीं

सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन को हम आगे बढ़ाएंगे

छात्रों को गुमराह कर रहा विपक्ष! Rajnath Singh बोले- उनकी हर चिंता सुनना हमारी जिम्मेदारी

खड़गे की शर्त: पहले इस्तीफा फिर NEET पर चर्चा; Nadda बोले- विपक्ष गैर-जिम्मेदार