राकेश टिकैत बोले- काउंटिंग को अनुचित तरीके से प्रभावित कर सकती है भाजपा, जनता को रखनी होगी निगाह

By अंकित सिंह | Mar 07, 2022

मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 10 मार्च को नतीजे आने हैं। 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के साथ ही चुनाव खत्म हो जाएंगे। लेकिन ईवीएम को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। हालांकि इसकी शुरुआत की है किसान नेता राकेश टिकैत ने। राकेश टिकैत ने दावा किया है कि भाजपा अनुचित तरीके से मतगणना को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतगणना केंद्रों की निगरानी करें। टिकैत ने कहा कि मतगणना में फर्जीवाड़ा हो सकता है। उसे रोकने के लिए भी किसानों को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि यह लोग गिनती में गड़बड़ी करेंगे और हारे हुए कैंडिडेट को जीत का सर्टिफिकेट दिलवाएंगे। इसलिए जनता को निगाह रखनी होगी। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का दावा, उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को फिर से कमल खिलेगा

दरअसल, राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर की नवीन मंडी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने वोट दे रखा है। हम यह देखने आए थे कि वोट को कहा बंद कर रखा गया है। नवीन मंडी वह क्षेत्र है, जहां मतदान के बाद ईवीएम रखी जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 2 दिनों की छुट्टी रखें। किसानों को इधर भी निगरानी रखनी होगी। पंचायत चुनाव के समय सरकार ने गड़बड़ी की थी। इस बार भी गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि राकेश टिकैत ने इस बात की भी अपील की कि हार जीत चाहे किसी की भी हो, लोगों को शांति रखनी होगी। कोई जुलूस ना निकाले बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर जाएं। 

प्रमुख खबरें

July Career Predictions: Business Risk से बचें ये राशियाँ, July Career Horoscope में जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल

Monsoon Diet Tips: मॉनसून में पेट की समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये 5 Healthy Foods, ऐसे बढ़ाएं अपनी Immunity

Make in India की शानदार कामयाबी: PM Modi ने दिखाई स्वदेशी Hydrogen Train को हरी झंडी, बदलेगी रेलवे की तस्वीर

Intelligence Bureau से Delhi Police की कमान तक: कौन हैं नए CP Anurag Kumar जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी?