काउंटिंग के बीच बोले राकेश टिकैत, जनता इनसे नाराज, असर कुछ तो दिखाई देगा

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2022

पांच राज्यों के वोटों की गिनती चल रही है। रूझानों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं रूझानों में उत्तराखंड में भी कमल खिलता नजर आ रहा है। हालांकि नतीजे आने में अभी काफी वक्त लगेगा। लेकिन राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। चुनावी रूझानों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता इनसे नाराज हैं और असर कुछ तो दिखाई देगा। 

 एक निजी चैनल से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब चोर बेईमान हो जाते हैं तो लड़ाई हो जाती है। ये चोरी करते हैं बेईमान भी हैं और गुंडे भी हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि हमने कहा कि अपनी मर्जी से वोट करो। जनता नाराज है और कह रही है कि ये जीतेंगे नहीं। ये जिला पंचायत की तरह  बेईमानी करेंगे।  

काउंटिग जारी 

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। शुरुआती रूझानों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट से आगे चल रही है। जबकि, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी ओपी राजभर पीछे चल रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Indian Stock Market Opening Bell | आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

Iraq के हथियारबंद गुट का दुस्साहस! पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को मारने वाले को 10 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से की मुलाकात, अनशन समाप्त करने की अपील की

कांवड़ यात्रा से पहले यूपी पुलिस सख्त, डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए थमाया नोटिस