पाक के खिलाफ भारत की हार पर बोले राकेश टिकैत, मोदी सरकार ने हराया मैच ताकि हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा हो

By अंकित सिंह | Oct 27, 2021

टी-20 विश्वकप में भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से बुरी तरीके से हार गया। भारत के लिए यह हार और भी बड़ी थी क्योंकि अब तक के विश्व कप मुकाबलों में भारत कभी भी पाकिस्तान से पराजित नहीं हुआ था। इसको लेकर देश में नाराजगी भी है। हालांकि लोग खेल में जीत-हार होने की बात को भी स्वीकार कर रहे हैं। इन सबके बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने इस पर अजीबोगरीब बयान दिया है। एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मुझे गांव के लोगों ने बताया कि भारत सरकार ने मैच हरा दिया है ताकि इससे दो समुदायों में विवाद पैदा हो सके।

इसे भी पढ़ें: टीवी होस्ट ने शोएब अख्तर को लाइव शो से बाहर जाने को कहा, जानिए पूरा किस्सा

बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन और गेंदबाजों के परिस्थितियों के अनुकूल गेंदबाजी करने में नाकाम रहने के कारण भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछले 29 वर्षों से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया। भारत ने विश्व कप (वनडे और टी20) में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी 12 मैचों (वनडे में सात और टी20 में पांच) में जीत दर्ज की थी लेकिन पहले शाहीन शाह अफरीदी (31 रन देकर पांच) की अगुवाई में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाज नहीं चले और बाद में रही सही कसर कप्तान बाबर आजम (52 गेंद पर नाबाद 68, छह चौके, दो छक्के) और मोहम्मद रिजवान (55 गेंदों पर नाबाद 79, छह चौके तीन छक्के) की पहले विकेट के लिये अटूट शतकीय साझेदारी ने पूरी कर दी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट