किसान नेता राकेश टिकैत की धमकी, कृषि बिल वापस नहीं लिया तो गुजरात में ट्रैक्टर आंदोलन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

अहमदाबाद। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गुजरात में किसान ट्रैक्टर आंदोलन शुरू करने की धमकी देते हुए सोमवार को कहा कि राज्य की राजधानी गांधीनगर का घेराव करने का समय आ गया है और जरूरत पड़ी तो बैरिकेड भी तोड़ेंगे। साबरमती आश्रम के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिकैत ने दावा किया कि गुजरात के किसान खुश नहीं हैं और त्रस्त हैं। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, 31 सीटों पर 205 उम्मीदवार मैदान में उतरे

उन्होंने दावा किया कि बनासकांठा के किसान तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आलू बेचने को मजबूर हैं। गुजरात के लिए भावी योजना के बारे में पूछने पर टिकैत ने कहा, “क्या यह किसानों को खुश करने के लिए पर्याप्त है? हम यहां किसानों के मन से डर निकालने आए हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।” बाद में, टिकैत और वाघेला आणंद जिले के करमसद शहर पहुंचे और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनके पैतृक स्थान पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद टिकैत सूरत के बारदोली के लिए रवाना हो गए जहां वह शाम में किसानों को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां