राकेश टिकैत की उत्तराखंड सरकार को चेतावनी, किसानों का नहीं लिया संज्ञान तो नेताओं और अफसरों को रोककर...

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2021

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली में आठ महीने से चल रहे किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत आज गाजीपुर से देहरादून पहुंच गए। टिकैत हर उस राज्य में पहुंच रहे हैं जहां चुनाव होने हैं। उत्तराखंड के देहरादून में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पहाड़ के किसानों के अलग मुद्दे हैं। मैदानी भाग के अलग मुद्दे हैं। पहाड़ के किसानों के लिए सरकार को नीति बनानी चाहिए। सरकार यहां सड़कें बनाए और पर्यटन पर काम करे। सभी इस आंदोलन से जुड़े हैं। हम वापस नहीं जाएंगे। 

विपक्ष को दिया बड़ा झटका 

राकेश टिकैत ने विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे भरोसे चुनाव लड़ने की उम्मीद न करे विपक्ष। टिकैत ने कहा कि नेता अपनी उछल-कूद अपने भरोसे करें।चुनाव लड़ना हमारा काम नहीं है। हम आंदोलन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Siddhartha Vihar Trust मामले में Karnataka High Court ने निचली अदालत के आदेश पर जताई आपत्ति

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग