Bigg Boss OTT 3 । राखी सावंत ने Payal Malik को 'चुड़ैल' कृतिका के साथ अपने पति Armaan Malik को साझा न करने की नसीहत

By एकता | Jul 02, 2024

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बेघर हो चुकी पायल मलिक को बॉलीवुड की नामी हस्ती राखी सावंत ने एक खास एडवाइस दी है। राखी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पायल के बिग बॉस के घर से बेघर होने पर प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने पायल को बेवकूफ और कृतिका को चुडैल तक कह दिया। इसके अलावा राखी ने बिग बॉस से खुद को घर के अंदर भेजने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: हम अपने साथियों से बहुत कुछ सीखते हैं, Mirzapur 2 में Shweta Tripathi के साथ के अंतरंग दृश्य पर Vijay Varma ने की खुलकर चर्चा

राखी ने अपने वीडियो में यह भी दावा किया कि पायल को अरमान और कृतिका ने घर से निकलवाया है। राखी ने कहा, 'इन लोगों ने बिग बॉस से कहकर तुम्हें घर निकाला, कबाब में से हड्डी की तरह अब ये खुद अंदर गुल खिलाएंगे।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'पायल तुम अपना विश्वास हार रही हो, तुम्हारी लापरवाही की वजह से तुम्हारी दोस्त तुम्हारा घर तोड़ी। तुम्हारे पति के मजे लिए, शादी करी और बच्चे पैदा किए।'

इसे भी पढ़ें: Malaika Arora से अलग होकर खुश नहीं है Arjun Kapoor? सोशल मीडिया पर साझा की दर्दभरी पोस्ट

राखी ने कृतिका की बात का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट हुई और पायल को इसके लिए आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा था। अभिनेत्री ने इसपर कहा, 'ये एक निजी मामला था, बोलने की जरुरत नहीं थी।'

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann ने Mansa हत्याकांड पर जताया दुख, Punjab Police को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

13 महीने सुनवाई, 22 गवाहों से पूछताछ, फिर कोर्ट ने सुनाया मुस्कान-साहिल पर फैसला, जानें मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

RBI के दखल से मजबूत हुआ Rupee, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे चढ़कर पहुंचा 95.17 पर

Lipstick Shade Number याद रखने से दोबारा खरीदारी और Online Shopping होती है आसान