बॉयफ्रेंड के पैसों पर मौज कर रही हैं Rakhi Sawant, पहले महंगी गाड़ी अब दुबई में 10 अपार्टमेंट खरीदने का है प्लान

By एकता | Jul 03, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इंटरनेट पर लाइमलाइट में बने रहना का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री हमेशा अपने बयानों और हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इस समय भी राखी अपने हाल ही में दिए एक बयान की वजह से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान कहा कि उनका बॉयफ्रेंड आदिल दुबई में 10 फ्लैट खरीदने वाला है। राखी के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी शादी के कुछ समय बाद हो गई थी प्रेगनेंट, सास नीतू कपूर का नाम भी है लिस्ट में शामिल

राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "बाप का राज है न तुम्हारे उधर"। एक अन्य ने कमेंट किया, "दुबई में दीरम चलता है जुबान नहीं"। एक अन्य ने लिखा, "भगवान इस पागल का ख्याल रखें"। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "ये कुछ भी कर सकती है.. इसके मूड पे गया तो ताजमहल अपना घर बना कर बेच दे"।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार