राखी सावंत से नहीं हुआ कंट्रोल! अवार्ड शो के दौरान ही बॉयफ्रेंड के साथ करने लगी ऐसी हरकत, वीडियो देखकर भड़के लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कभी अपने अतरंगी ऑउटफिट तो कभी अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए फनी और अजीबोगरीब हरकतें करती रहती हैं। इन दिनों अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आजकल राखी हर जगह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नज़र आती हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो गए।

इसे भी पढ़ें: 'शादी में सेक्स नहीं?' संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कुछ इस तरह दिया इस सवाल का जवाब, सुनकर हैरान हो गए लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी अपनी ड्रेस के हुड में आदिल को छिपा लेती हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों किस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट कपल।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सारा प्यार।' वहीं कुछ लोग राखी को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी हरकतें करेगी तो ये भी भाग जाएगा।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'शर्म नाम की चीज तो रही नहीं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

PM Modi का NDA सांसदों ने Parliament में तिरंगा लहराकर स्वागत किया

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?

Amarnath Yatra Rituals: कैसे करें बाबा बर्फानी की पूजा और क्या है प्रसाद वितरण का सही तरीका