प्लेन में राखी सावंत ने कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर पैसेंजर्स की हालत हुई खराब, देखें वायरल वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कभी अपने अतरंगी ऑउटफिट तो कभी अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए फनी और अजीबोगरीब वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में राखी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे प्लेन में बैठे अपने सहयात्रियों से कुछ ऐसा बोल देती हैं कि सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और अपनी हँसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने खोला राज! बताया पति गौतम किचलू नहीं बल्कि 'बेस्टफ्रेंड' प्रेगनेंसी में रख रहा है उनका ख्याल, जानें कौन है

यह वीडियो राखी के दोस्त और कोरियोग्राफर राजीव खींची ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आगे राजीव, राखी से पूछते हैं कि अगर उन्हें गर्मी लगती है तो उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर राखी कहती हैं कि अगर आपको गर्मी लगे तो खिड़की खोल सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी नियोन कलर की टी शर्ट पहने और आँखों पर सनग्लासेस लगाए हुए दिख रही हैं। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो राखी को आखिरी बार सलमान खान के रियल्टी शो बिग बॉस 15 में देखा गया था। इस शो में वे अपने पति रितेश सिंह के साथ नज़र आई थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Rajeev Khinchi (@the_rajeevkhinchi)

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा