20 साल बाद बन रहा रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग, नहीं करना होगा मुहूर्त का इंतज़ार

By कंचन सिंह | Aug 12, 2019

भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन इस बार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार इस बार बहुत खास है, क्योंकि बहनों को राखी बांधने के लिए किसी शुभ मुहुर्त का इंतज़ार नहीं करना होगा। राखी पर ऐसा शुभ संयोग 20 सालों बाद बन रहा है।

नहीं है भद्रा का साया

रक्षाबंधन पर करीब हर साल भद्रा का साया रहता है जिससे राखी बांधने का शुभ मुहुर्त कुछ घंटों का ही रहता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है जिससे बहने 15 अगस्त को सुबह से शाम तक कभी भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार, भद्रा के साए में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा रक्षाबंधन वाले दिन श्रावण नक्षत्र, सौभाग्य योग, सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश करना व चंद्रमा का मकर राशि में प्रवेश करना भी पंडितों के अनुसाबर बहुत खास है। 

इसे भी पढ़ें: शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाए बेलपत्र, खत्म होगी धन संबंधी दिक्कत

यूं सजाएं थाली

रक्षाबंधन के लिए थाली सजाते समय रेशम के कपड़े में केसर, सरसों, चंदन, चावल व दुर्वा रखकर भगवान की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर दाएं हाथ पर राखी बांधें। आरती उतारकर मिठाई खिलाएं। 

इस रानी ने की थी रक्षाबंधन की शुरुआत

रक्षाबंधन के इतिहास को लेकर कई तरह की बातें कही जाती है। एक कथा के मुताबिक, मध्य युग में राजपूत व मुस्लिमों के बीच जब लड़ाई चल रही थी। उस दौरान चितौड़ के राजा की विधवा रानी कर्णावती ने अपने राज्य को गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह से बचाने के लिए हुमायूं को राखी भेजी थी। फिर हुमायूं ने उनकी रक्षा का वचन देकर उन्हें बहन का दर्जा दिया था और तभी से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। भले ही इस त्योहार की शुरुआत सगी बहनों ने न की हो, लेकिन यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्यार की निशानी है।

- कंचन सिंह

जेम सेलेक्शन्स एक्सक्लूसिव राखी लाया है: राखी को पवित्र माना जाता है जो एक भाई द्वारा अपनी बहन को किए गए वादे की याद दिलाता है, कि वह मरते दम तक उसकी रक्षा करेगा। राखी की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए, जेम सेलेक्शन्स ने विशेष सोने की राखी तैयार की है जिसमें मोती, हरा गोमेद और अमेरिकी हीरे जैसे रत्न जड़े हुए हैं। डिजाइन को सरल और सुरुचिपूर्ण बनाया गया है ताकि एक दिन या एक सप्ताह के बजाय इसे साल भर पहना जा सकें।

Price: INR 51,000.

Availability: Khannagems.com

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह