Runway 34 के प्रमोशन के दौरान एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ऑउटफिट में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह, देखें तस्वीरें

By एकता | Apr 19, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म 'रनवे 34' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री के अलावा फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, बोमन ईरानी और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'रनवे 34' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार में लगे हुए हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री कभी बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आयीं तो हाल ही में उन्हें ज़ेबरा प्रिंट ऑउटफिट में देखा गया। रकुल प्रीत सिंह के स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

रकुल प्रीत सिंह ने सोमवार को अपना सबसे लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रकुल ने कैप्शन में लिखा, "अपने सपनों को अपने पंख बनने दो।" तस्वीरों में अभिनेत्री ने ज़ेबरा प्रिंट के पॉवरसूट के साथ पिंक कलर की ब्रालेट पहना हुआ है। मिनिमम मेकअप, स्टाइलिश इरिंग और ब्लैक हील्स के साथ रकुल ने अपने हॉट लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच दिशा पाटनी ने शेयर कर दी अपनी ऐसी तस्वीर, देखकर लोगों के छूट गए पसीने


अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "समुद्र की तरह बनो .. जंगली, स्वतंत्र और सुंदर।" रकुल के इस लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का डीप नैक वाला स्ट्रिप टॉप पहना हुआ है इसे उन्होंने ब्लैक प्लाज़ो पैंट के साथ पहना है। लुक को कम्पलीट करने के लिए रकुल ने बालों को खुला रखा हुआ है, कम मेकअप किया हुआ है और ब्लैक हील्स पहनी हुई है। इस ऑउटफिट में अभिनेत्री काफी हॉट और स्टाइलिश लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने अपने फैंस को दी सलाह, वीडियो शेयर करके कह डाली यह बड़ी बात


रकुल ने कुछ दिनों पहले अपनी यह तस्वीरें शेयर की थी इनके साथ उन्होंने लिखा था, "हर महिला के लिए लाल रंग का एक शेड होता है।" तस्वीरों में रकुल रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। लाल रंग अभिनेत्री पर काफी जच रहा है और यकीनन वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। बंधे बालों, रेड लिपस्टिक, डायमंड इरिंग और ब्राउन हील्स के साथ रकुल प्रीत ने अपने इस हॉट रेड लुक को कम्पलीट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा