प्रचार पाबंदियां सब पर लागू होनी चाहिए, मोदी को मिसाल पेश करनी चाहिए : राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

मुंबई|  शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार पर निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदियां सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद इस संबंध में एक मिसाल पेश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश और गोवा में कुछ सीटों पर लड़ने की योजना बना रही है। इस बीच, कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यधिक दवाब में आने से बचाना चाहती है।

राज्य सरकार ने इससे पहले दिन में पांच या अधिक के समूहों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया और 10 जनवरी की मध्यरात्रि से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात में सार्वजनिक रूप से सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

NIA Investigation या मौलिक अधिकार? म्यांमार केस में 180 दिन की Custody पर Delhi HC सुनाएगा फैसला