अयोध्या की रामलीला में राम व सीता का विवाह का हुआ मंचन

By सत्य प्रकाश | Oct 09, 2021

अयोध्या। फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला धीरे-धीरे लोगों के अंतरमन में एक अलग ही जगह बनाती जा रही है। इसके साथ ही देश और दुनिया में अयोध्या की एक नई पहचान भी बन रही है। रामलीला में तीसरे दिन भाग्यश्री सीता की किरदार में पहुंची। वहीं श्री राम की किरदार में राहुल बुच्चर ने मंचन में विश्वामित्र आश्रम में शिक्षा, जनकपुर में स्वयम्वर व राम सीता विवाह का मंचन हुआ। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इसे भी पढ़ें: सरयू तट पर गणेश वंदना के साथ शुरू हुई विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला का आयोजन

वहीं माता सीता की भूमिका निभा रही अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है,कि इस मोड़ पर मुझे सीता माता की भूमिका निभाने का मौका मिला है, और मैं अपना कैरियर फिर से शुरू करने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए प्रसन्नता और सौभाग्य की बात है। मेरा यह अभिनय देश ही नहीं विदेश में भी देखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Ukraine-Russia War: रूस के भीषण हवाई हमले में भारतीय नागरिक की मौत, President Zelensky ने जताया दुख

Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ

गणेश चतुर्थी: मध्य रेलवे की 200 विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक टिकट बुक

US-India Defense Partnership में नया कदम, Tata और Javelin Joint Venture के बीच MoU का US दूत ने किया स्वागत