हुर्रियत से बातचीत के सवाल पर राम माधव बोले, आतंकवाद समर्थकों से नहीं होगा कोई संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

जम्मू। भाजपा महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस, केंद्र के साथ बातचीत के लिए शर्ते नहीं थोप सकता और आतंकवाद एवं अलगावाद का समर्थन करने वालों से सरकार संवाद नहीं करेगी। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा हुर्रियत के साथ संवाद की वकालत संबंधी सवाल पर माधव ने कहा, ‘‘हुर्रियत, भारत सरकार को यह नहीं कह सकता कि कब बात की जाए या कब नहीं की जाए।’’ उन्होंने कहा कि दो साल पहले तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उससे बातचीत की पेशकश की थी और दिनेश्वर शर्मा कश्मीर घाटी के सभी वर्गों के साथ बातचीत के लिए विशेष वार्ताकार नियुक्त किये गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘उस वक्त, हुर्रियत बातचीत के लिए आगे आने को इच्छुक नहीं था। वह भारत सरकार के लिए बातचीत की शर्तें, समय और हर चीज तय नहीं कर सकता या थोप नहीं सकता।’’

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने इस अभिनेत्री को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग की नई नेता

भाजपा नेता ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरिक यातायात पर आंशिक पाबंदी लगाने का भी बचाव किया और कहा कि प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा सुचारूपूर्ण तरीके से पूरी करने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने मुख्य धारा के दलों से 46 दिनों की इस यात्रा के शांतिपूर्ण संपन्न होने में राज्यपाल शासन का समर्थन करने की अपील की। प्रशासन ने जम्मू श्रीनगर राजमार्ग के काजीगुंड नासरी खंड पर दिन में दस बजे से साढ़े तीन बजे तक नागरिक यातायात पर रोक लगा दी है ताकि अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे वाहन बिना किसी घटना के गुजर जाएं।इस फैसले का नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और माकपा ने विरोध किया है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास