Ayodhya के Ram Mandir परिसर में 60 निर्माण कार्य पूरे, ट्रस्ट को सौंपी गई रखरखाव की जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर परिसर में योजनाबद्ध लगभग 70 निर्माण कार्यों में से करीब 60 कार्य पूरे हो चुके हैं और उन्हें मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया है, जो अब उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगा। मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत में मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण, करोड़ों भक्तों के सपने का साकार होना है। उन्होंने कहा, तय किए गए लगभग 70 निर्माण कार्यों में से करीब 60 कार्य पूरे हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir परिसर का निर्माण 30 सितंबर तक होगा पूरा, नृपेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी

उन्होंने कहा कि संग्रहालय की गैलरी नंबर सात पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें आगंतुकों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा या नहीं, इस पर फैसला मंदिर ट्रस्ट करेगा। यह जानकारी उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें मिश्र ने कहा था कि मुख्य मंदिर परिसर में निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि लार्सन एंड टुब्रो (एएल&टी) और टाटा के प्रतिनिधि 30 अक्टूबर तक मंदिर परिसर से चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir निर्माण कार्य पूरा, स्मृति स्तंभ पर लगेगा ट्रस्ट का कांस्य लोगो: नृपेंद्र मिश्रा

उन्होंने यह भी कहा था कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा ऑडिटोरियम और संग्रहालय का निर्माण कार्य मुख्य मंदिर परिसर में काम पूरा होने के बाद भी जारी रहेगा और इसके मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। मिश्र ने कहा था कि संग्रहालय की गैलरी की स्क्रिप्ट और स्टोरीलाइन पहले ही तैयार की जा चुकी हैं और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञ बाद में उन्हें वीडियो के रूप में बदलेंगे। संग्रहालय के अगले साल फरवरी-मार्च के आसपास आगंतुकों के लिए खुलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा था कि मंदिर परिसर के चारों ओर चहारदीवारी का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय