राम मंदिर मुद्दा खत्म, अब कोई इसकी चर्चा नहीं कर रहा : Sharad Pawar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

पुणे। राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और अब कोई भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहा है। पवार बृहस्पतिवार को पुणे जिले के पुरंदर में कुछ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार से जब सवाल किया गया कि क्या मौजूदा चुनावों में राम मंदिर की कोई महत्वपूर्ण भूमिका होगी तो उन्होंने कहा, अयोध्या के राम मंदिर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और अब कोई भी इस बारे में चर्चा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, एक बैठक के दौरान, कुछ महिलाओं ने शिकायत की कि हालांकि भगवान राम की मूर्ति स्थापित की गई है, लेकिन देवी सीता की मूर्ति वहां नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल