Ram Mandir Trust Meeting Updates: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी, 14 में से 9 सदस्य शामिल

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2026

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में हेराफेरी के आरोपों के बीच 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की अहम बैठक हो रही है। यह बैठक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के भविष्य पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है। डॉ. मिश्रा ने कथित चोरी की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। बैठक में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। मीडिया की मौजूदगी और प्राइवेसी की चिंताओं के कारण यह बैठक राम मंदिर परिसर के अंदर बने गेस्ट हाउस में हो रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, जिन्हें हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है, भी बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि दास ने पहले कहा था कि वह कथित चोरी से "बहुत दुखी" हैं। साथ ही, उन्होंने दोषियों को सज़ा मिलने और SIT की जांच पर भरोसा जताया था।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya राम मंदिर दान चोरी: आरोपी Avinash Shukla ने कबूला- भाई की शादी, SUV पर खर्च किए लाखों

चंपत राय अहम बैठक में शामिल नहीं होंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अयोध्या के राम मंदिर में चोरी के आरोपों के बीच बुलाई गई अहम बैठक में शामिल नहीं होंगे। 

ट्रस्ट के 14 में से 9 सदस्य बैठक में शामिल

यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद VC के माध्यम से बैठक में जुड़े

SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट संजय प्रसाद को ही सौंपी थी

संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य हैं

इस बात की संभावना है कि SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी

ट्रस्ट के 14 में से 9 सदस्य बैठक में शामिल 

प्रमुख खबरें

Tech Alert: Nothing से लेकर Moto तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये Power Packed Smartphones!

Indonesia की धरती पर PM Modi के कदम रखते ही जो हुआ, उसे देखकर पूरी दुनिया को चौंकना ही था

Indonesia में PM Modi का शाही स्वागत, President Prabowo एयरपोर्ट पहुंचे, Fighter Jets ने किया एस्कॉर्ट

Houthi ने खामनेई को प्रतिरोध और आज़ादी के संघर्ष का प्रतीक बताया, कहा- US-Israel ने मरवाया