ससुराल नेपाल से अयोध्या पहुंचा राम विवाह के लिए आया उपहार, राम मंदिर में हुआ समर्पित

By सत्य प्रकाश | Dec 09, 2021

अयोध्या । भारत व नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध है। जिसको लेकर आज भगवान श्री राम विवाह पंचमी की वर्षगांठ पर ससुराल पक्ष नेपाल से आये पशुपतिनाथ के ट्रस्टी ने उपहार में स्मृति स्वरूप शालिग्राम की शिला को श्री रामलला के दरबार में सौंपा। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय व अन्य ट्रस्टियों से भी मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के मंदिरों में मनाया गया शौर्य दिवस, जलाए गए दीपक

पशुपतिनाथ के प्रति अर्जुन प्रसाद बासटोला ने कहा कि दामोदर कुंड के शालिग्राम को श्री रामलला के दरबार के लिए लाए थे। जिसे रामलला को हस्तांतरित कर दिया है। इसका उद्देश्य यही है कि भारत और नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ के बीच के संबंध प्रगाढ़ हो। भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का संबंध है हम बेटी वाले हैं और हमें यहां पर आज के दिन कुछ देना था। क्योंकि आज विवाह पंचमी है इसलिए आज हम अयोध्या आए हैं और यहां कुछ दिया है। वही कहा कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी नेपाल पूरी तरह भारत से जुड़ा हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध