Chennai में 16% और बाकी Tamil Nadu में 1% हुआ VAT, ATF कटौती पर CM Vijay को केंद्र से मिली सराहना, इंडिगो ने कहा- थैंक यू

By अभिनय आकाश | Oct 24, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को केंद्र सरकार से विशेष तारीफ मिली है। उन्होंने अपनी TVK सरकार के जरिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले VAT को काफी कम कर दिया है, जिससे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच एयरलाइंस को बड़ी राहत मिली है। तमिलनाडु ने चेन्नई में VAT की दर को 29% से घटाकर 16% कर दिया है, जबकि राज्य के बाकी सभी हवाई अड्डों पर इसे घटाकर 1% कर दिया गया है। इस कदम के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने विजय की तुरंत सराहना की है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट (VAT) कम करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले की सराहना करता हूँ; यह विमानन क्षेत्र के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद। नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि हवाई यात्रा को और अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच इस तरह का तालमेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा हवाई यात्रा को और अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है। हमारी साझा प्राथमिकता हमेशा यात्री ही होने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Australia के खिलाफ तीसरे Test से बाहर हुए Anrich Nortje, CSA ने की पुष्टि

Tamil Nadu के सथानकुलम में घर में घुसकर महिला की हत्या, दो बेटियां अगवा करने वाला युवक अरेस्ट

Faf du Plessis ने 2018 Ball-Tampering विवाद पर किया खुलासा, Steve Smith का किया था बचाव

West Asia में अस्थिरता की वजह इजराइल: Regional Four बैठक में बोले चार देशों के विदेश मंत्री