Ram Rahim का 'Parole Game' फिर शुरू, हत्या-रेप का दोषी 15वीं बार Jail से आएगा बाहर

By एकता | Jan 04, 2026

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी दो शिष्याओं के बलात्कार और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR में प्रदूषण और शीतलहर का डबल अटैक, कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, 'बहुत खराब' हुई हवा

राम रहीम की बार-बार होने वाली रिहाई पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जैसे सिख संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इन संगठनों का आरोप है कि एक गंभीर अपराधी को बार-बार पैरोल देना कानून की भावना के खिलाफ है। आलोचकों का यह भी मानना है कि चुनावों के आसपास राम रहीम की रिहाई अक्सर राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन जाती है, क्योंकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की संख्या काफी अधिक है।

इसे भी पढ़ें: Odisha । ढेंकनाल में पत्थर की खदान धंसी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विशेष रूप से हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और हिसार जैसे जिलों में डेरा का अच्छा-खासा प्रभाव है। प्रशासन का कहना है कि पैरोल जेल नियमों के तहत दी जाती है, लेकिन बार-बार जेल से बाहर आने की इस प्रक्रिया ने कानूनी विशेषज्ञों और विपक्षी दलों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन