'मौलवी के मुंह से राम-राम, यह धारा 370 हटने का असर है', Haryana में योगी ने सुनाया जम्मू-कश्मीर का किस्सा

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की प्रशंसा की और इस संबंध में एक घटना का वर्णन किया जब एक मौलवी ने उन्हें 'राम राम' कहकर अभिवादन किया। हरियाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव के लिए पिछले 2 दिनों से जम्मू-कश्मीर में था। वहां बारिश हो रही थी। इसलिए, मैं सीधे हवाई अड्डे के अंदर चला गया। जब मैं अंदर गया, तो एक आदमी ने कहा 'योगी साहब राम राम'। इसके बाद कुछ देर बाद मैंने देखा, वह एक मौलवी था, मैं मौलवी के मुंह से 'राम-राम' सुनकर हैरान रह गया...यह धारा 370 हटने का असर है। 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को दो हजार, 25 लाख तक का फ्री इलाज, OPS बहाली, MSP की गारंटी... हरियाणा चुनाव के लिए का घोषणा पत्र जारी

योगी ने साफ तौर पर कहा कि जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से भी 'राम-राम' निकल रहा है। 10 वर्षों के अंदर हरियाणा ने विकास की एक नई यात्रा प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां सुरक्षा है, सुशासन है, विकास है...। 'विकसित भारत' के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हम बंटे नहीं होते...तो न श्री राम मंदिर टूटता, न श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 'गुलामी' का ढांचा तैयार होता और न ही देश को गुलाम होना पड़ता। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे