पांच सदी बाद पूरा हो रहा राम मंदिर निर्माण का संकल्प: योगी आदित्यनाथ

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2020

अयोध्या। राम मंदिर भूमि पूजन सम्पन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म के प्रति शुभेच्छा का भाव रखने वालों की भावनाओं को पूरा करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।  

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और प्रयासों के कारण आज संकल्प पूरा हो रहा है। हमने तीन साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसकी सिद्धी हो रही है।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। योगी आदित्यनाथ ने अवध पुरी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट