By अभिनय आकाश | Jan 15, 2021
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान आज से शुरू हो गया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देने वाले शख्स बने। इसके साथ ही राष्ट्रपति कोविंद ने इस अभियान को भी हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रपति ने राम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये का चंदा दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास और विश्व हिन्दू परिषद सहित कई अनुषांगिक संगठनों के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।