भाजपा सांसद दीया कुमारी बोलीं, राममंदिर मुद्दे का जल्द समाधान होना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2019

जयपुर। राजसमंद से भाजपा सांसद और जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे का जल्द समाधान होना चाहिए। दीया कुमारी ने रविवार को ट्वीट किया कि राम मंदिर मुद्दे का जल्द समाधान होना चाहिए। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान भगवान राम के वंशज के बारे में उठे सवाल पर उन्होंने कहा कि अदालत ने पूछा कि भगवान राम के वंशज कहां है...दुनियाभर में भगवान श्रीराम जी के वंशज हैं। इसमें मैं और मेरा परिवार भी शामिल हैं, हम भगवान श्रीराम के पुत्र कुश के वंशज हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबकी आस्था के प्रतीक हैं। राम मंदिर मामले की सुनवाई तेजी से हो और अदालत जल्द अपना फैसला सुनाए, यही हमारी मंशा है। दीयाकुमारी ने कहा कि हम भगवान श्रीराम के वंशज हैं उसका आधार हमारे पास है। हस्तलिपि,वंशावली, दस्तावेज हमारे पोथी खाने में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए और इसमें रुकावटें नहीं आनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया