Ramaswamy ने ट्रंप को बताया महान राष्ट्रपति, अपनी आलोचना पर बोले- बयान उनके सलाहकारों का एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2024

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर शोर से प्रचार अभियान में लगे हैं। भारतवंशी नेता ने कहा कि वो ट्रंप की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं ट्रंप के खिलाफ नहीं हूं। उनका बयान उनके सलाहकारों का एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। वो एक महान राष्ट्रपति रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 21वीं सदी के सबसे महान राष्ट्रपति थे और मैं इस हमले के जावब में उनकी आलोचना नहीं करने जा रहा हूं। मैं यहां 390 से अधिक आयोजनों में आयोवा के हजारों लोगों से मिल चुका हूं और वे बहुत चिंतित हैं। 

इसे भी पढ़ें: NATO डेड है, हमला हुआ तो यूरोप की मदद नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप को लेकर अब क्या नया खुलासा हो गा?

रामास्वामी ने आयोवा के रॉक रैपिड्स में अपने कार्यक्रम के बाद युवाओं के एक समूह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने पूर्व राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, बहुत धूर्त, लेकिन विवेक के लिए वोट दूसरे पक्ष के लिए वोट है - इससे धोखा मत खाइए। ट्रंप के लिए वोट करें, अपना वोट बर्बाद न करें। विवेक अमेरिका को ‘फिर से महान बनाओ’ अभियान के साथ नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद

खैर तस्करी गिरोह पर शिकंजा, Gurugram से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त और व्यापारी अरेस्ट

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी