थिएटर्स के बाद अब संसद में दिखाई जाएगी 'रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत विशेष लोग आंमत्रित होंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 02, 2025

32 साल के लंबे इंतजार के बाद हाल ही में सिनेमाघरों में जापानी-भारतीय एनीमे मूवी रामायण द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम को रिलीज किया गया। इसी मूवी का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। बता दें कि, जापानी-भारतीय एनीमे इस फिल्म में भारत के सबसे मशूहर महाकाव्यों में से एक रामायण की दिल छू लेने वाली कहानी को दर्शाया है। फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को कहा कि वह 15 फरवरी को संसद में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए तैयार है।

15 फरवरी को संसद में रामायण की स्क्रीनिंग होगी


 आपको बता दें कि, संसद भवन में 1993 की जापानी-भारतीय एनीमेशन फिल्म “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम” की विशेष स्क्रीनिंग 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। फिल्म वितरण कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्र से विशेष आमंत्रित व्यक्ति भी शामिल होंगे।

 

गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने एक बयान में कहा, यह सिर्फ एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की कालातीत कथा का उत्सव है, जो हमें प्रेरित करने के साथ हमारा मार्गदर्शन करती है।

 

‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ भारत में 24 जनवरी को मूल अंग्रेजी संस्करण के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होनी थी। हालांकि ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाने की व्यवस्था बनाने के लिए रिलीज की तारीख बदल दी गई थी, जो कि 24 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई है । ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। फिल्म भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रदर्शित की गई थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई थी।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ विशेष लोग आमंत्रित हैं


एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्क्रीनिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ संसद सदस्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्रों के विशेष आमंत्रित लोग भी भाग लेंगे।


हिंदी संस्करण रामायण के बारे में


इसके पहले हिंदी संस्करण में, रामायण स्टार अरुण गोविल ने राम के किरदार को आवाज दी थी, नम्रता साहनी ने सीता के किरदार को आवाज दी थी और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई। पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्हें "बाहुबली" फ्रेंचाइजी, बजरंगी भाईजान और आरआरआर के लिए जाना जाता है, ने फिल्म के नए संस्करणों के रचनात्मक अनुकूलन की देखरेख की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tarique Rahman Oath Ceremony: BNP ने दो दशक बाद बनाई सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथ

Energy Sector की जटिलता सुलझाएगा AI, सौर और पवन ऊर्जा के सटीक पूर्वानुमान से भारत को मिलेगी नई मजबूती

शेख हसीना के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जाएंगी अपने देश !

Bangladesh में रहमान युग का आगाज़! Tarique Rahman आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, बोले- बदले की राजनीति का समय खत्म