By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026
दशहरा और अन्य त्योहारों से पहले कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में उर्वरक, बीज और विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों पर तलाशी ली और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस ने नियंत्रित सामग्री की अवैध बिक्री, दुरुपयोग और उन्हें अवैध रूप से अन्यत्र पहुंचाने पर रोक लगाने के लिए दुकानों में उपलब्ध भंडार, लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
रामबन पुलिस ने कहा कि वह कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।