Nepal President: नेपाल के राष्ट्रपति बने Ram Chandra Paudel , चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2023

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में नेपाल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की ने पौडेल (78) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल, स्पीकर देव राज घिमिरे, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना के अलावा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे।

उन्होंने एक दशक से अधिक समय जेल में बिताया। वह छह बार विधायक, पांच बार मंत्री और एक कार्यकाल के लिए स्पीकर रहे। वर्ष 2008 में देश को गणतंत्र घोषित किए जाने के बाद यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था। पौडेल ने विद्या देवी भंडारी का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो गया था। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 थी, जिसमें संसद के 332 सदस्य और सात प्रांतों की प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सरकार के लिए एक राहत के रूप में आए हैं क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पौडेल का समर्थन करने पर मतभेद के बाद अपनी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। राष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि चुनाव की तारीख से पांच वर्ष होगी और एक व्यक्ति को केवल दो कार्यकाल के लिए इस पद पर चुना जा सकता है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचने वालों को हो जेल: INDIA बैठक से पहले बोले Tejashwi Yadav

DUSU चुनाव में धांधली के आरोपों पर Delhi High Court का निर्देश, तय समय में जांच कर फैसला लें अधिकारी

Abhijeet Dipke का ऐलान, 2 October को Mumbai के Shivaji Park से होगा जेल भरो आंदोलन

मुंबई के क्लिनिक में मिली 4 साल पुरानी लाश! फ्रीज़र में बंद बुज़ुर्ग के शव को ज़िंदा करने की जा रही थी कोशिश... जानिए पूरा मामला